{"_id":"60e1e2328ebc3eba6f622459","slug":"heavy-rainfall-with-storm-in-haliyapur-area-sultanpur-news-lko585455115","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलियापुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलियापुर क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलियापुर (सुल्तानपुर)। मौसम के बदले रुख से रविवार को शाम के समय हलियापुर समेत जिले के पश्चिमी क्षेत्र में तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। तेज आंधी व पानी के कारण कई पेड़ जड़ से उखड़ कर गिर गए। पेड़ गिरने से हलियापुर-उसकामऊ मार्ग बाधित हो गया है।
मार्ग पर गिरे पेड़ की चपेट में आने से हलियापुर का एक युवक घायल हो गया है। घायल युवक को परिवारीजनों ने अस्पताल पहुंचाया है। बिजली के खंभों पर पेड़ गिरने से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
रविवार को शाम के समय मौसम का मिजाज एकाएक बदल गया और तेज हवा के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से पिछले कई दिनों से गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिल गई। बारिश के दौरान आंधी चलने से हलियापुर क्षेत्र के आसपास के कई गांवों में कई पेड़ उखड़कर जमीन पर गिर गए।
विज्ञापन
पेड़ गिरने से हलियापुर-उसकामऊ सड़क मार्ग पर आवाजाही बाधित हो गई है। हलियापुर थाने को जाने वाले रास्ते पर पेड़ गिरने से आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। तेज आंधी से कई पेड़ों की डाले गिर गई हैं।
आंधी के दौरान पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से हलियापुर गांव निवासी आशुतोष सिंह (30) पुत्र शिव कुमार सिंह घायल हो गए हैं। परिवारीजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए हैं। तेज आंधी के कारण बिजली के खंभों पर भी पेड़ गिर गए हैं। इससे क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।
अधिकांश क्षेत्र बारिश से रहे अछूते
सुल्तानपुर। शहर समेत जिले के ज्यादातर इलाकों में पिछले कई दिन से बारिश नहीं हुई। रविवार को सुबह के समय लंभुआ समेत कुछ अन्य जगहों पर हल्की बारिश होने से लोगों को राहत मिल गई।
इसके बाद फिर तेज धूप निकल आई। शाम को लंभुआ क्षेत्र में भी कुछ बारिश हुई लेकिन अधिकांश हिस्से अछूते रहे। दिन में तेज धूप व उमस से लोग गर्मी से बेहाल रहे। शाम के समय मौसम का रुख बदलने से आसमान में बादल छा गए।
कहीं-कहीं पर हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं पर हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 38.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 98-65 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 2.0 किमी/घंटे रिकार्ड की गई।