फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Heaters are being installed in wards to protect from cold

Sultanpur News: ठंड से बचाव के लिए वार्डों में लगाए जा रहे हीटर

Sun, 22 Dec 2024 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Dec 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Heaters are being installed in wards to protect from cold
लगाए गए नए हीटर
सुल्तानपुर। मेडिकल कॉलेज में अब रोगियों को सर्द रातें ठिठुरकर नहीं काटनी पड़ेगी। अस्पताल में भर्ती रोगियों के लिए प्रत्येक वार्ड में हैलोजन हीटर लगाने का काम शुरू हो गया है। शासन ने अस्पताल में कॉइल हीटर लगाने पर रोक लगाई है। कुछ जगहों पर पहले से लगे इन हीटरों को अब हटाया जा रहा है। उनके स्थान पर सभी वार्डों में हैलोजन वाले हीटर व वार्मर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के पुरुष अस्पताल में 275 बेड और महिला अस्पताल में 150 बेड पर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल रही हैं। चिल्ड्रेन, जियराॅटिक, डेंगू, सर्जिकल, पोस्ट सर्जिकल, प्राइवेट वार्ड समेत अन्य वार्डों में हीटर लगाए जा रहे हैं। ओपीडी में भी कमरे को गर्म रखने के लिए हीटर लगाने की योजना है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल में भी हीटर लगाने का काम लगभग पूरा है। हर कमरे में करीब चार से पांच हीटर लगाए गए हैं। सुरक्षा के चलते हीटर के लिए अलग से विद्युत वायरिंग की जा रही है। इससे ओवर लोड होने के बाद लाइन में फाल्ट न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्डों में इस सुविधा से बुजुर्ग और बच्चों को हीटर लगने से ठंड से बचाव में काफी सहूलियत होगी। अभी ठंड व शीतलहरी जैसी स्थिति नहीं है। फिर भी हीटर लगने से मरीजों को ठंड से होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed