{"_id":"66577fbfa384c3bb3a07bca7","slug":"heat-waves-throughout-the-day-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-114008-2024-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: दिनभर चली लू, शाम को आंधी-बूंदाबांदी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: दिनभर चली लू, शाम को आंधी-बूंदाबांदी से राहत
Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 30 May 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के लोगों ने बुधवार को सुबह से ही भीषण गर्मी का अहसास किया। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री पहुंच गया जो इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्म दिन रहा। हालांकि शाम को आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों ने कुछ राहत महसूस की।
45 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की इस गर्मी के बीच दिनभर लू भी चलती रही। इस वजह से लोगों ने घरों से निकलने में परहेज किया। उधर प्रशासन ने भी मौसम विज्ञान विभाग के आंकड़े के मुताबिक एडवाइजरी जारी की। एडवाइजरी के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम का कमोबेश यही रुख रहने का अनुमान जताते हुए लू चलने का भी अंदेशा जताया गया है।