{"_id":"600ef4a88ebc3e543e22b4b2","slug":"hearing-postponed-in-vartika-singh-case-sultanpur-news-lko56167523","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्तिका सिंह के केस में स्मृति ईरानी के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई टली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्तिका सिंह के केस में स्मृति ईरानी के खिलाफ परिवाद पर सुनवाई टली
Mon, 25 Jan 2021 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुल्तानपुर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्मृति इरानी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह की ओर से केंद्रीय मंत्री व अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ दायर मानहानि केस और धोखाधड़ी के मामले में सोमवार को स्पेशल जज एमपी-एमएलए पीके जयंत के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। सोमवार को कोर्ट में वर्तिका सिंह का बयान दर्ज किया जाना था। मामले में अगली सुनवाई के लिए दो फरवरी की तिथि नियत की गई है।
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने स्पेशल जज एमपी/एमएलए पीके जयंत की कोर्ट में मानहानि करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा (परिवाद) दायर किया है। प्रतापगढ़ जिले के रायचंदपुर निवासी निशानेबाज वर्तिका सिंह का आरोप है कि 26 दिसंबर को अमेठी के दौरे पर आईं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने गौरीगंज स्थित आवास पर मीडिया को गलत बयान देकर उनकी मानहानि की है।