{"_id":"6ac68b7454e9a67b7206b50c","slug":"hearing-on-protest-petition-in-jagdev-murder-case-on-the-22nd-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166745-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जगदेव हत्याकांड में प्रोटेस्ट अर्जी पर 22 को सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जगदेव हत्याकांड में प्रोटेस्ट अर्जी पर 22 को सुनवाई
Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जगदेव निषाद की हत्या व उनके साथी विनय यादव पर जानलेवा हमले के आरोप से जुड़े मामले में पुलिस की अंतिम रिपोर्ट पर एमपी-एमएलए कोर्ट पर बुधवार को सुनवाई बाधित रही। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने मामले में प्रोटेस्ट अर्जी पर सुनवाई के लिए 22 अक्तूबर की तारीख तय की है।
धनपतगंज थाने के मायंग गांव के रहने वाले रामदेव निषाद ने 28 जून 2024 की घटना बताते हुए गोसाईगंज थाने में अपने भाई जगदेव निषाद की हत्या व उनके साथ बाइक पर सवार विनय यादव के हत्या के प्रयास सहित अन्य आरोप में पूर्व विधायक चंद्रभद्र सिंह सोनू व उनके भाई यशभद्र सिंह मोनू सहित अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में विवेचक ने आरोपियों को क्लीन चिट देते हुए अपनी रिपोर्ट अदालत में पेश की है। (संवाद)