{"_id":"6729e2104bb3c21eff057f19","slug":"hearing-on-defamation-case-against-rahul-gandhi-for-objectionable-remarks-on-home-minister-amit-shah-postponed-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: राहुल गांधी पर मानहानि केस की सुनवाई टली, गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: राहुल गांधी पर मानहानि केस की सुनवाई टली, गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का है मामला
Tue, 05 Nov 2024 02:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 05 Nov 2024 02:45 PM IST
सार
सांसद राहुल गांधी पर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। अब इसमें अगली तारीख नियत की गई है। गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी का मामला है।
विज्ञापन
राहुल गांधी
- फोटो : X @INCIndia
विस्तार
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में मंगलवार को होने वाले राहुल गांधी पर मानहानि केस की सुनवाई टल गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई होनी थी। मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई।
विज्ञापन
मामले में अगली सुनवाई 23 नवंबर को होगी। राहुल गांधी पर बेंगलुरू में तत्कालीन बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इसको लेकर कोतवाली देहात थाने में केस दर्ज है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- UP By-Election 2024: BSP ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, मायावती और सतीशचंद्र मिश्रा सहित 40 नाम शामिल
विज्ञापन
जमानत हो चुकी, बयान भी हो चुके दर्ज
मामले में थाना क्षेत्र के हनुमानगंज निवासी जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन व बीजेपी नेता विजय मिश्रा ने चार अगस्त 2018 को राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का परिवाद दायर किया था। इसमें राहुल गांधी की जमानत व बयान दर्ज हो चुका है।