{"_id":"6ab2c8626bb5fcdc5b0a4e15","slug":"hearing-in-jal-nigam-xen-murder-case-on-october-3-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-165619-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जल निगम एक्सईएन हत्याकांड में सुनवाई तीन अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जल निगम एक्सईएन हत्याकांड में सुनवाई तीन अक्तूबर को
Tue, 22 Sep 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जल निगम के अधिशासी अभियंता संतोष कुमार हत्याकांड में मंगलवार को सफाई साक्ष्य पेश करने की कार्यवाही बाधित रही। स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट राकेश पांडेय की अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए तीन अक्तूबर की तारीख तय की है।
कोतवाली नगर के विनोबापुरी मोहल्ले में किराये के मकान में रहने वाले अधिशासी अभियंता संतोष कुमार की 17 अगस्त 2024 को हत्या कर दी गई थी। जल निगम के सहायक अभियंता अमित कुमार शाह व सह आरोपी प्रदीप राम के खिलाफ चार्जशीट पेश की गई है। उनके खिलाफ स्पेशल कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस मामले को मिशन कनविक्शन के तहत चिह्नित किया गया है। (संवाद)