फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   health

बंद कराई गई क्लीनिक

Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
health
सुल्तानपुर। अखंडनगर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित प्राइवेट क्लीनिक को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को बंद करवा दिया। क्लीनिक संचालक से संचालन से जुड़े अभिलेख मांगे गए हैं। यह कार्रवाई क्लीनिक पर भर्ती गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान हुई मौत के मामले में की गई है।
विज्ञापन

भेलारा गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी ममता देवी (27) को मंगलवार की रात प्रसव पीड़ा होने पर परिवारीजन ने उसे भेलारा बाजार में स्थित एक प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया था। क्लीनिक संचालक ने उनका प्रसव कराया था। प्रसव के दौरान देर रात ममता की मौत हो गई। हालांकि बच्ची सुरक्षित बच गई थी। ममता की मौत की जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने हंगामा किया। दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद मृतका के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। इस मामले में डिप्टी सीएमओ के निर्देश पर स्वास्थ्य केंद्र अखंडनगर के अधीक्षक डॉ. रमेश यादव ने चार सदस्यीय टीम का गठन किया। टीम में शामिल डॉ. विष्णु स्वरूप, नंदलाल यादव, दिलीप सिंह व रितेश कुमार मोदी ने भेलारा गांव पहुंचकर बृहस्पतिवार को मृतक महिला के परिवारीजनों के बयान दर्ज किए। इसके बाद टीम भेलारा बाजार स्थित प्राइवेट क्लीनिक पर को बंद करवा दिया। संचालक का बयान भी दर्ज किया। सीएचसी प्रभारी डॉ. रमेश यादव ने बताया कि क्लीनिक को बंद करवाने के साथ उसके संचालक से संचालन से जुड़े अभिलेख मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed