{"_id":"633c7c7425b79d06a376a2c2","slug":"havan-puja-and-kanyabhaog-continues-in-temples-sultanpur-news-lko6514860174","type":"story","status":"publish","title_hn":"वातावरण में घुली हवन की सुगंध, हुए कन्याभोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वातावरण में घुली हवन की सुगंध, हुए कन्याभोग
विज्ञापन
सुल्तानपुर में नवरात्रि के अंतिम दिन भोजन करतीं कन्याएं।
- फोटो : SULTANPUR
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व पर मंगलवार को नवमी पर हवन की सुगंध से घर, गांव व शहर महका। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए बनाए गए देवी पंडालों में भी हवन-पूजन किया गया। लोगों ने शुभ मुहूर्त में हवन कर कन्या भोज कराया। सुबह से ही हवन की आहुतियां दी गईं और प्रसाद वितरित किया गया।
शहर के सुपर मार्केट स्थित गायत्री प्रज्ञा पीठ, नयना माता मंदिर, शाहगंज स्थित प्राचीन मां काली मंदिर समेत सभी देवी मंदिरों पर सुबह से सामूहिक हवन का कार्यक्रम शुरू हो गया। सैकड़ों लोगों ने हवन में आहुतियां डालीं। वहीं, दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए शहर व ग्रामीण इलाकों में सजे देवी पंडालों के पास भी समिति के लोगों ने सामूहिक रूप से हवन पूजन कर प्रसाद वितरित किया।
देवी मंदिरों पर नौ दिन का व्रत रखने वाले भक्तों ने पुरोहित से हवन करा कन्याओं को भोजन कराया और प्रसाद वितरित किया। हवन कुंड में डाली गई आहुति से घर, गांव, देवी पंडाल समेत पूरा शहर उसकी खुशबू से महक उठा। शहर से सटे लोहरामऊ के देवी मंदिर पर सुबह से लेकर शाम तक विविध आयोजन हुए। यहां पर दिन भर हवन कुंड में आहुतियां डाली गईं।
विज्ञापन
अन्नपूर्णा नगर स्थित मां अन्नपूर्णा धाम पर मंगलवार को महानवमी पर कन्या भोज का आयोजन भाजपा नेता रामचंद्र मिश्रा के संयोजन में किया गया। 101 कन्याओं को भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। प्रसाद ग्रहण करने के बाद सभी बच्चों को पेंसिल, रबर, कॉपी व टिफिन भेंट किया गया।

सुल्तानपुर में सामूहिक हवन पूजन करते श्रद्धालु।- फोटो : SULTANPUR