फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   hatya ke kes mein gairahaajir chikitsak ke khilaaph jamaanatee vaarant Bailable warrant against absent doctor in murder case

Sultanpur News: हत्या के केस में गैरहाजिर चिकित्सक के खिलाफ जमानती वारंट

Fri, 19 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 19 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
hatya ke kes mein gairahaajir chikitsak ke khilaaph jamaanatee vaarant   Bailable warrant against absent doctor in murder case
सुल्तानपुर। लूट व हत्या से जुड़े 24 साल पुराने मामले में एफटीसी द्वितीय की कोर्ट में पुलिस ने गैरहाजिर बलिया जिले के सीएमएस डॉ. एसके यादव की तैनाती और उन्हें मोबाइल पर केस की जानकारी देने की रिपोर्ट पेश की। इस पर संज्ञान लेते हुए जज राकेश यादव ने बृहस्पतिवार को साक्षी चिकित्सक के खिलाफ जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने साक्षी चिकित्सक पर जारी कराने व उन्हें 20 सितंबर को पेश कराने का निर्देश एसपी अमेठी को दिया है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के जगदीशपुर थाने में 24 जनवरी 2001 को अयोध्या जिले के कुमारगंज थाने के शिवनाथपुर के रहने वाले वादी राकेश कुमार शुक्ल ने अपने ड्राइवर इस्लाम और क्लीनर अशोक सिंह को गाड़ी बुकिंग के बहाने बुलाकर लूट, हत्या व अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में अयोध्या के भरत का पुरवा निवासी आरोपी अजय कुमार व बरहनापुर निवासी डॉ. वासदेव यादव के खिलाफ सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में तैनात तत्कालीन चिकित्सक डॉ. एसके यादव ने मृतक का पोस्टमार्टम किया था। डॉ. एसके यादव लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे हैं। पुलिस की ओर से कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट में डॉ. एसके यादव की तैनाती बलिया जिले में होने की जानकारी मिली। कोर्ट ने उनके खिलाफ कार्रवाई व एसपी अमेठी को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed