फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Hard work definitely works: Rakesh

मेहनत करने पर जरूर मिलेगी कामयाबी : राकेश

Sun, 03 Aug 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Aug 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Hard work definitely works: Rakesh
साहू राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेडल के साथ प्रमाणपत्र दिखाती मेधावी छात्रा।
सुल्तानपुर। शहर के एक मैरिज लॉन में रविवार को साहू राठौर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री राकेश कुमार राठौर शामिल हुए। उन्होंने कहा कि लक्ष्य रखते हुए सपने देखो, मेहनत करो तो सफलता जरूर मिलेगी।
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ. रामजी गुप्ता ने कहा कि प्रतिभाएं किसी की मोहताज नहीं होती हैं। हाईस्कूल परीक्षा में जिले की टॉपर खुशी साहू और दूसरे स्थान पर अंक प्राप्त करने वाली नंदिनी साहू को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इंटरमीडिएट परीक्षा में आशुतोष साहू को समाज में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा जसराज साहू, रमेश साहू, देवी दयाल साहू, अजय साहू, शिव प्रसाद साहू, माया शंकर साहू, गंगाराम साहू, डॉ. राम नारायण साहू, रमाशंकर गुप्ता, केदारनाथ गुप्ता, मोतीलाल साहू और जवाहरलाल गुप्ता को मां कर्मा देवी रत्न से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

समारोह को विशिष्ट अतिथि सदस्य राज्य पिछड़ा आयोग रमाशंकर साहू, भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के प्रदेश महामंत्री संपूर्णानंद गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ अर्चना साहू, प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक प्रकोष्ठ राजमणि साहू और मनोज मुसाफिर ने भी संबोधित किया। समारोह का संचालन दयाशंकर गुप्ता और मनीष गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed