फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Guru Govind Singh jayanti celebrated

गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव की धूम

Thu, 05 Jan 2017 09:55 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Thu, 05 Jan 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
Guru Govind Singh jayanti celebrated
गतका में दिखाए करतब - फोटो : अमर उजाला

सिखों के 10 वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का प्रकाशोत्सव जिले में बृहस्पतिवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। शहर में पंज प्यारे की अगुवाई में शोभायात्रा निकली। नगर कीर्तन का मुख्य आकर्षण पंजाब से आए ‘वीर खालसा दल’ के गतका की शस्त्र विद्या का करतब रहा। दल में शामिल युवाओं के हैरतअंगेज करतब देखने के लिए भारी भीड़ जमा रही। 

विज्ञापन



गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारे में सिखों के 10वें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 350वां प्रकाशोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। बीते तीन जनवरी से चल रहे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का बृहस्पतिवार को समापन हुआ। इसके बाद ज्ञानी कुलदीप सिंह सागर के जत्थे ने गुरुवाणी के कीर्तन व गुरु इतिहास से संगत को निहाल किया।
विज्ञापन


सभा के चेयरमैन हरभजन सिंह ने गुरुजी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ‘मानस की जाति सब ऐके पहचानबो’। संयोजक इंद्रजीत सिंह व महासचिव सुदीप पाल सिंह ने कहा कि गुरुजी का धर्म युद्ध किसी वर्ग व जाति के प्रति नहीं था। केवल दुष्टों व अत्याचारियों का नाश कर मानवता के कल्याण के लिए था। दोपहर 11 बजे से गुरुद्वारे में आयोजित कार्यक्रम में सभी संगतों ने मिलकर लंगर छका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे से नगर कीर्तन शोभायात्रा निकाली गई। शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए शोभायात्रा देर शाम गुरुद्वारा पहुंची। इस दौरान वीर खालसा दल का गतका विशेष आकर्षण रहा। दल में शामिल युवाओं ने ट्यूबलाइट, तलवारबाजी, आग का गोला समेत कई करतब दिखाकर लोगों को अचंभित कर दिया। नौजवानों ने आतिशबाजी कर खुशी मनाई। श्री गुरुनानक विद्यालय के छात्र अनुशासित ढंग से प्रधानाचार्य के नेतृत्व में नगर कीर्तन में शामिल हुए। नगर कीर्तन की वापसी पर कीर्तन दरबार सजा व लंगर आयोजित हुआ। वहीं, नगर कीर्तन के दौरान विभिन्न स्वयंसेवी संस्थानाओं ने रास्ते में नाश्ता, चाय आदि का प्रबंध किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed