फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Guru Gobind Singh's birth anniversary celebrated with reverence

Sultanpur News: श्रद्धा भाव से मनाया गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व

Sat, 27 Dec 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 27 Dec 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Guru Gobind Singh's birth anniversary celebrated with reverence
गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन करता ज्ञानी का जत्था। स्रोत-गुरुद्
सुल्तानपुर। गुरु गोबिंद सिंह का 359 वां प्रकाश पर्व शनिवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुद्वारा में आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में ज्ञानी के जत्थे ने गुरमत विचारों और गुरुवाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर गुरु के अटूट लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के तत्वावधान में शहर के पंजाबी कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में 25 दिसंबर से सरदार इंद्रजीत सिंह कलेर के नेतृत्व में चल रहे अखंड साहिब पाठ का शनिवार सुबह नौ बजे समापन हुआ। कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के ज्ञानी नवजोत सिंह के जत्थे ने गुरुबाणी पाठ और शबद कीर्तन का गायन कर संगत को निहाल कर दिया। महासचिव सरदार सुदीप पाल सिंह ने गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं से गुरु गोबिंद सिंह के महान चरित्र एवं आदर्शों को जीवन में अपनाने की बात कही।
विज्ञापन

इस दौरान निशान साहिब का रोहण भी किया गया। इस मौके पर सरदार गुरुचरण सिंह, पीपी सिंह, सरदार महेंद्र पाल सिंह कलेर, सरदार तेजेंदर सिंह कलेर, आकाश सिंह बग्गा, मनमीत सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरोपा भेंटकर अतिथियों का हुआ सम्मान
गुरुद्वारा में गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व पर आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में कई अतिथि शामिल हुए और माथा टेका। इस दौरान गुरुद्वारा की तरफ से पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश मिश्र, डॉ. एके सिंह, डॉ. संदेश कसौधन, डाॅ. रमाशंकर मिश्र और डॉ. अंकुर सेठ को सिरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed