फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   GST raid, tax of Rs 6.82 lakh imposed

Sultanpur News: जीएसटी का छापा, 6.82 लाख रुपये का टैक्स लगाया

Sat, 06 Jan 2024 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
GST raid, tax of Rs 6.82 lakh imposed
सुल्तानपुर। शहर के एक नामचीन आभूषण कारोबारी की दुकान पर जीएसटी टीम के छापे में एक करोड़ 14 लाख रुपये की अतिरिक्त ज्वैलरी पकड़ी गई है। रिकॉर्ड से अधिक आभूषण मिलने पर टीम ने व्यवसायी पर 6.82 लाख रुपये का टैक्स ठोका है। टैक्स जमा होने पर टीम लौट गई।
विज्ञापन


शहर के ठठेरी बाजार मोहल्ले के सोने-चांदी के नामचीन बाबा आभूषण व्यवसायी आजाद सेठ की दुकान पर अयोध्या की जीएसटी टीम को बिना रिकॉर्ड के ज्वैलरी का सामान रखने व बेचने की जानकारी मिली थी। सूचना पर शुक्रवार दोपहर बाद करीब तीन बजे ज्वाइंट कमिश्नर धनंजय सिंह के नेतृत्व में जीएसटी टीम ने छापा मारा।
विज्ञापन


रात आठ बजे तक करीब पांच घंटे आभूषण के भंडार व रिकॉर्डाें की छानबीन चलती रही। छानबीन में टीम ने ज्वैलर्स की दुकान पर एक करोड़ 14 लाख रुपये का अतिरिक्त सोने-चांदी का माल पकड़ा है। रिकॉर्ड से अधिक माल मिलने पर टीम ने टैक्स समेत करीब छह लाख 82 हजार रुपये का जुर्माना ठोका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमा न करने पर कार्रवाई की चेतावनी देने के बाद ज्वैलर्स ने तुरंत जुर्माने व टैक्स की राशि जमा कर दी। डीसी प्रशांत सिंह ने बताया कि टैक्स की राशि जमा होने के बाद टीम अयोध्या वापस हो गई। टीम में वाणिज्यकर अधिकारी अनुराग पांडेय, जयलाल समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed