फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Grandmother throws granddaughter into well, dies

Sultanpur News: दादी ने पोती को कुएं में फेंका, मौत

Sun, 21 Jan 2024 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 21 Jan 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Grandmother throws granddaughter into well, dies
रिया (फाइल फोटो)। -संवाद
कादीपुर (सुल्तानपुर)। कोतवाली क्षेत्र कादीपुर के मुड़िलाडीह में शनिवार सुबह दादी ने पोती को कुएं में फेंक दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका को कुएं से निकालवाया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बालिका के पिता की तहरीर पर कोतवाली में आरोपी दादी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपी महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन



कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के मलिकपुर नोनरा गांव निवासी संतोष की पुत्री रिया (08) को शनिवार सुबह उसकी दादी सुदामा देवी घर से लेकर बाहर निकली थी। बगल के गांव मुड़िलाडीह स्थित कुएं में दादी ने अचानक रिया को फेंक दिया।
विज्ञापन


आसपास खड़े लोग यह वाकया देखकर अवाक रह गए। आनन-फानन ग्रामीणों ने घटना की जानकारी कादीपुर कोतवाली पुलिस को दी। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रिया को कुएं से बाहर निकालवाया। ग्रामीण उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कादीपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालिका के पिता संतोष की तहरीर पर कादीपुर कोतवाली में सुदामा देवी के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। इस संबंध में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।



काफी दिन से सास-बहू के बीच चल रही है अनबन
मलिकपुर नोनरा निवासी देवी प्रसाद की पत्नी सुदामा देवी की उसकी बहू से काफी दिनों से अनबन चल रही है। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती रहती थी। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह भी उन दोनों के बीच कलह हुई थी। कलह से नाराज हो सुदामा देवी अपनी पोती रिया को साथ लेकर घर से निकल गई थी। इसके बाद उसने रिया को कुएं में फेंक दिया। पुलिस के हिरासत में लेने के बाद भी आरोपी सुदामा देवी कुछ नहीं बता रही है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।




मझली बेटी की मौत से सदमे में आया परिवार
संतोष व उनकी पत्नी पूजा का बड़ा बेटा राज (10) है। रिया (08) मझली बेटी थी। सबसे छोटी पुत्री प्रिया (04) है। मझली पुत्री की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed