{"_id":"6a568e0493835f46d5096299","slug":"government-maize-procurement-centers-opened-in-unchahar-and-jagatpur-sultanpur-news-c-101-1-slko1031-162734-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: ऊंचाहार और जगतपुर में खुले राजकीय मक्का क्रय केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: ऊंचाहार और जगतपुर में खुले राजकीय मक्का क्रय केंद्र
Wed, 15 Jul 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर और ऊंचाहार में मंगलवार से दो राजकीय मक्का क्रय केंद्र खुल गए। अब बाजार के बजाय सरकारी रेट पर केंद्रों पर जाकर मक्की की बिक्री कर सकेंगे। इसका फायदा करीब 10 हजार किसानों को उनकी फसल का उचित दाम मिलेगा। जिले के ऊंचाहार, सलोन, डलमऊ, दीनशाहगौरा, डीह में दो साल में कई गुना मक्का की खेती का क्षेत्रफल बढ़ गया है। इसी देखते हुए ऊंचाहार उप मंडी स्थल और जगतपुर में राजकीय मक्का क्रय केंद्र खोले गए हैं।
जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) कमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मक्का की खरीद 14 जून से शुरू हो गई है। पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई है। इस बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2400 रुपये प्रति क्विंटल रखा है। मक्के की बिक्री के लिए किसानों को fcs.up.gov.in या यूपी किसान मित्र मोबाइल एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। किसान चालू मोबाइल नंबर से ही पंजीकरण कराएं, जिस पर प्राप्त ओटीपी भरकर पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकें। किसान किसी भी सहायता या समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर- 18001800150 पर कॉल कर सकते हैं।