{"_id":"5e56a7a18ebc3ef3d25de945","slug":"government-buses-not-running-to-examination-centers-sultanpur-news-lko510761736","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्रों तक नहीं चल रहीं सरकारी बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्रों तक नहीं चल रहीं सरकारी बसें
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शासन व प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों तक रोडवेज बसों के अतिरिक्त संचालन का दावा जिले में खोखला साबित हुआ है। मुख्य मार्ग के अतिरिक्त अन्य मार्गों पर स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी निजी व प्राइवेट साधनों से पहुंच रहे हैं। बुधवार को पड़ताल में रोडवेज बसों के संचालन व सुविधा की हकीकत सामने आई है। परीक्षार्थियों ने रोडवेज संसाधनों की हकीकत स्वयं बयां की है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में कुल 105 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सेंटरों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। परीक्षार्थियों को केंद्रों तक पहुंचाने के लिए शासन व प्रशासन ने परिवहन निगम की अतिरिक्त बसें चलाने का दावा किया था।
शासन के निर्देश के बाद भी परीक्षार्थियों के लिए सेंटरों तक रोडवेज की बसों की व्यवस्था अभी तक नहीं हो सकी है। मुख्य मार्गों को छोड़कर अन्य मार्गों पर रोडबेज बसों की कोई व्यवस्था नहीं है। कुछ मार्गों पर चलने वाली एकाध बसों के समय में भी परीक्षा को देखते हुए परिवर्तन नहीं किया गया है।
विज्ञापन
रोडवेज बसों के अभाव में परीक्षार्थियों को अपने निजी साधनों या फिर टैक्सी से परीक्षा केंद्र तक पहुंचना पड़ रहा हैं। रोडवेज बसों का लाभ सिर्फ मुख्य मार्गों पर स्थित सेंटरों के परीक्षार्थियों को मिल पा रहा है। इसमें भी परीक्षा समय के दौरान बसों में यात्रियों की अधिक संख्या की वजह से परीक्षार्थियों को सीट मिलने में मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है।
भदैंया क्षेत्र में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें गोसांई बाबा बालिका इंटर कॉलेज गोपालपुर, गंगा उजागिर बालिका इंटर कॉलेज दरपापुर, बाबा जंजीरादास इंटर कॉलेज नरहरपुर और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज उतुरी को सेंटर बनाया गया है।
प्रयागराज हाईवे किनारे स्थित होने की वजह से महाराणा इंटर कॉलेज पर सिर्फ रोडवेज की सुविधा है। इसके अतिरिक्त अन्य तीन केंद्रों रोडवेज की कौन कहे प्राइवेट वाहनों की भी व्यवस्था नहीं है। समस्या को देखते हुए परीक्षार्थी अपने साधनों से परीक्षा केंद्र का रास्ता तय कर रहे हैं।