{"_id":"673c53d533559d335309ac8c","slug":"goons-held-cattle-traders-uncle-and-nephew-hostage-and-beat-them-up-in-sultanpur-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पशु व्यवसायी चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पशु व्यवसायी चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर पीटा, पुलिस ने कराया मुक्त
Tue, 19 Nov 2024 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:31 PM IST
सार
सुल्तानपुर में आरोपियों ने पशु व्यवसायी चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को मुक्त कराया।
विज्ञापन
पशु व्यवसायी चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर पीटा
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में पशु व्यवसायी चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर पीटने का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े दो वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना कादीपुर थाना क्षेत्र के रैनी हसनपुर गांव की है। थाना क्षेत्र के ही ककना निवासी मोहम्मद हमीद के मुताबिक उनके भाई रईस व भतीजा फहजान पशुओं की खरीद बिक्री का काम करते हैं। 12 नवंबर को सुबह 11 बजे रैनी हसनापुर के एक शख्स ने भैंस बेचने की बात कहकर रईस और फहजान को अपने घर बुलाया।
वहां पर चार-पांच लोगों ने मिलकर चाचा-भतीजे को बंधक बना लिया और जमकर मारापीटा। देर शाम तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो उनके मोबाइल पर काल की गई। दोनों के मोबाइल स्विच ऑफ थे।
विज्ञापन
रात करीब 11 बजे हमीद दोनों को खोजते हुए रैनी हसनापुर पहुंचे। बंधक बनाए जाने की सूचना पर उन्होंने 112 पर काल करके पुलिस बुलाई। इसके बाद रईस और फहजान को मुक्त कराया गया। कादीपुर पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद हमीद ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।