फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Goodwill Express 17 hours late

सद्भावना एक्सप्रेस 17 घंटे से अधिक लेट

Sun, 23 Oct 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 23 Oct 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Goodwill Express 17 hours late
परिचालन संबंधी समस्याओं को लेकर रविवार को सद्भावना एक्सप्रेस 17 घंटे से अधिक लेट रही। अप ट्रेन के लेट होने से सुल्तानपुर से दिल्ली जाने वाली सद्भावना डाउन ट्रेन का समय भी परिवर्तित किया गया।
विज्ञापन


रेल विभाग के अधिकारियों ने सद्भावना डाउन ट्रेन को नौ घंटे विलंब से रवाना किए जाने की घोषणा की। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को दिल्ली से सुल्तानपुर के लिए रवाना होने वाली सद्भावना एक्सप्रेस परिचालन संबंधी समस्याओं के कारण निर्धारित समय से विलंब से रवाना की गई।
विज्ञापन


रास्ते में ट्रेन काफी लेट होती गई। 17 घंटे से अधिक लेट होने के कारण सुल्तानपुर से बनकर दिल्ली जाने वाली सद्भावना का संचालन रविवार दोपहर समय पर नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली व अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को सद्भावना एक्सप्रेस के संचालन में विलंब होने से परेशानी का सामना करना पड़ा। निर्धारित समय से स्टेशन पर पहुंची यात्री ट्रेन की लोकेशन का पता करते रहे। रेल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सद्भावना अप ट्रेन रात 12 बजे के बाद ही सुल्तानपुर पहुंचने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed