फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Goods worth one crore and tax evasion of 20 lakh caught

Sultanpur News: एक करोड़ का माल व 20 लाख की टैक्स चोरी पकड़ी

Fri, 02 Jun 2023 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 02 Jun 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Goods worth one crore and tax evasion of 20 lakh caught
- सौंदर्य प्रसाधन के दो गोदामों में 18 घंटे चली जीएसटी टीम की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। शहर के चौक क्षेत्र में जीएसटी टीम की कार्रवाई में सौंदर्य प्रसाधन के गोदामों में एक करोड़ से अधिक का बिना रिकॉर्ड वाला माल पकड़ा गया। छानबीन में करीब 20 लाख रुपये से अधिक टैक्स चोरी का मामला खुला है।

शहर के चौक क्षेत्र के बाटा गली में स्थित सौंदर्य प्रसाधन की दो दुकानों पर अयोध्या से आई जीएसटी की चार टीमों ने बुधवार सुबह छापा मारा। दोनों दुकानों के स्टॉक व रिकॉर्ड की शुरू हुई जांच करीब 18 घंटे तक जारी रही। जांच में बड़ी टैक्स चोरी पकड़ी गई है। छापे में शृंगार वाटिका दुकान के गोदाम में टीम ने एक करोड़ रुपये से अधिक का सौंदर्य प्रसाधन पकड़ा। यह सामान दुकान के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं पाया गया। वहीं, श्री वाटिका के गोदाम में भी गड़बड़ी मिली। छानबीन में दोनों दुकानों पर कच्चे पर्चे पर सामान की बिक्री पाई गई है। बृहस्पतिवार भोर करीब चार बजे तक चली जांच के बाद जीएसटी टीम कुछ रिकॉर्ड अपने साथ ले गई है। छापे से चौक क्षेत्र के व्यापारियों में खलबली मची रही। बड़े पैमाने पर गड़बड़ी मिलने पर टीम की ओर से टैक्स वसूली की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ज्वॉइंट कमिश्नर जीएसटी धनंजय सिंह ने बताया कि छापे में दोनों दुकानों को मिलाकर कई लाख रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी गई है। जुर्माना व टैक्स मिलाकर करीब 20 लाख रुपये से अधिक की वसूली की जाएगी। टीम में गोपाल सोनी, इंद्रभान वर्मा समेत अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed