{"_id":"6278053a5ad2e512e24f929d","slug":"goods-recovered-sultanpur-news-lko6296797108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में लदा हजारों का अवैध माल पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में लदा हजारों का अवैध माल पकड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। दिल्ली से आजमगढ़ जा रही एक प्राइवेट यात्री बस में लदा हजारों का माल वाणिज्य कर के सचल दस्ते ने पकड़ा है। बस में बिना बिल के ऑटो पार्ट्स व होजरी के कपड़े पाए गए हैं। टीम ने बस को अपनी कस्टडी में लेकर सामानों का मिलान कर रही है।
वाणिज्य कर विभाग के सचल दस्ते ने रविवार की सुबह अमहट स्थित लखनऊ-सुल्तानपुर हाईवे से गुजर रही प्राइवेट बस को रोक लिया। बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। बस की तलाशी के दौरान उस पर कुछ यात्रियों की जगह बड़ी मात्रा में आटो पार्ट्स व होजरी कपड़ों के गत्ते लदे पाए गए। बस चालक सभी गत्तों का पक्का बिल उपलब्ध नहीं करा सका। पूछताछ के दौरान बस चालक व कंडक्टर लगातार बहाना बनाते रहे। सभी गत्तों का पक्का बिल नहीं मिलने पर वाणिज्य कर अधिकारी आशुतोष कुमार ने बस पर सवार यात्रियों को दूसरी बस में शिफ्ट कराकर उसे अपने कब्जे में ले लिया।
टीम ने पकड़े गए सामान के सत्यापन के लिए मालिक को बुलाया है। सचल दल के प्रभारी शेखर चौरसिया ने बताया कि बड़ी संख्या में आटो पार्ट्स व होजरी के कपड़े पकड़े गए हैं। मालिक को बुलाकर सत्यापन कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। सत्यापन के बाद ही अवैध माल का पता चल सकेगा। सत्यापन में अवैध माल मिलने पर टैक्स व जुर्माना वसूला जाएगा।