{"_id":"68910f5cc67a2d675509e0a8","slug":"gomti-river-is-five-meters-below-the-danger-mark-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-138363-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: गोमती नदी खतरे के निशान से पांच मीटर नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: गोमती नदी खतरे के निशान से पांच मीटर नीचे
Tue, 05 Aug 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 05 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में दो दिनों से जारी बरसात के मद्देनजर प्रशासन सक्रिय हो गया है। सोमवार को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व दैवीय आपदा राहत अधिकारी एस सुधाकरन ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये उपजिलाधिकारियों को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों व लेखपालों को अपने-अपने क्षेत्रों का नियमित भ्रमण के निर्देश दिए। शहरी क्षेत्र में जलभराव व ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी स्थिति पर डीपीआरओ व अधिशासी अधिकारियों को जलनिकासी कराने को कहा है। बताया कि एक जून से तीन अगस्त तक 348 मिमी बरसात हुई है। यह सामान्य से करीब 17 फीसदी कम है।
गोमती नदी का जलस्तर 79.29 मीटर है। जलस्तर खतरे के निशान से अभी करीब पांच मीटर नीचे है। उन्होंने कच्चे मकान में रहने वालों को दूसरी जगह रहने की हिदायत दी। बिजली गिरने व अन्य दैवीय आपदा की सूचना मुख्यालय को तुरंत देने के निर्देश दिए। बताया कि एंटी स्नेक वेनम जिला मुख्यालय के अस्पताल समेत सीएचसी व पीएचसी में उपलब्ध कराई गई हैं।