फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girls show their skills in Rangoli competition

Sultanpur News: रंगोली प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया हुनर

Sat, 26 Aug 2023 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girls show their skills in Rangoli competition
सेमरी बाजार के विद्यालय में आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। -संवाद
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। कस्बे में स्थित राज मांटेसरी इंटर कॉलेज में शनिवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाया।
विज्ञापन



छात्राओं ने विभिन्न रंगों से सरस्वती वीणा, सारस व वृत्ताकार आलेख और भारत के मानचित्र के साथ ही चंद्रयान-3 के रॉकेट की खूबसूरत रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में कक्षा 12-बी की छात्राओं ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा कक्षा 10-ए की छात्राओं ने द्वितीय व कक्षा 12 बी-2 की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन



प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह ने सभी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभा निखरती है। रंगोली एक प्राचीन कला है। इसके पीछे की भावना और संस्कृति में बहुत समानता है। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं में रंगोली कला को बढ़ावा देना है। इस मौके पर छात्रा नसरीन, अर्पणा, साक्षी, प्रिया, कोमल, आर्या सिंह, शिक्षक रानी सिंह, निधि सिंह, इंद्रभान यादव व अनिल कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed