फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl students tied rakhi to their classmates

Sultanpur News: छात्राओं ने सहपाठियों को बांधी राखी

Wed, 30 Aug 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 30 Aug 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Girl students tied rakhi to their classmates
प्राथमिक विद्यालय वैदहा में छात्रों को राखी बांधतीं छात्राएं।   -संवाद
सुल्तानपुर। विद्यालयों में बुधवार को रक्षाबंधन पर्व धूमधाम से मनाया गया। छात्राओं ने सहपाठियों को राखी बांधी और मिठाई खिलाई। छात्रों ने राखी बांधने वाली बहनों को उपहार दिए। वहीं बहनों ने उनकी सफलता की कामना की।
विज्ञापन



परिषदीय व मान्यता प्राप्त प्राइवेट विद्यालयों में बुधवार को रक्षाबंधन मनाया गया। जयसिंहपुर के प्राथमिक विद्यालय वैदहा में कक्षा चार व पांच की छात्राओं ने अपने हाथ से राखी बनाई। कागज, मोतियों व रंगों से बनी राखी सहपाठियों को बांधकर छात्राएं काफी खुश दिखीं।
विज्ञापन



बल्दीराय विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कांपा में छात्राओं ने सहपाठियों को रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई। बच्चों ने विद्यालय परिसर स्थित पौधों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। पयागीपुर स्थित मिलेनियम वर्ल्ड स्कूल में रक्षाबंधन पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य आनंदन सेबेस्टियन ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के बारे में जानकारी दी। छात्राओं की ओर से फौजी भाइयों को राखी भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रामराजी सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में भी रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। एसपी कार्यालय में जाकर छात्राओं ने एसपी सोमेन बर्मा को राखी बांधी। विद्यालय में हस्तनिर्मित राखी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें बाल वर्ग में श्रेया उपाध्याय, किशोर वर्ग में श्रेया शुक्ला व तरुण वर्ग में अनु भार्गव अव्वल रहीं। प्रधानाचार्य रेखा सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।



अमहट स्थित गाजी लर्नर्स एकेडमी में प्रधानाचार्य कनीज फातिमा के संयोजन में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। खुद की बनाई हुई राखी छात्राओं ने अपने सहपाठियों और शिक्षकों को बांधी। प्रधानाचार्या ने कहा कि यह पर्व हिंदू ही नहीं, सभी धर्म के लोग मनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed