{"_id":"5e4ac9668ebc3ef25e73ead7","slug":"girl-strangled-to-death-fear-of-rape-sultanpur-news-lko5090741183","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका की गला घोंटकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह एक बालिका की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारे बालिका के शव को घर से दूर खेत के पास फेंककर फरार हो गए। बालिका के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
खेत गए लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसपी फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव में दंपती रविवार को किसी शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पर बुजुर्ग महिला अपनी 12 वर्षीय नतिनी के साथ थी। रात में दोनों खाना खाकर सो गए थे। सोमवार की सुबह खेत गए लोगों ने बालिका का शव देखा तो दंग रह गए।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बालिका के कपड़े अस्त व्यस्त थे और बालिका के अंदरूनी हिस्सों में चोट थी। इसकी वजह से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही एसपी शिवहरी मीना, एएसपी ग्रामीण शिवराज फॉरेंसिक व डॉग स्क्वॉयड टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किया।
एसपी ने बताया कि बालिका की गला घोंटकर हत्या की गई है। हत्यारे ने साक्ष्य मिटाने की भी कोशिश की है। एसओ कोतवाली देहात शरद कुमार ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में जब बालिका अपने दादी के साथ घर में मौजूद थी तो भला वह कैसे गांव के बाहर पहुंच गई, जहां उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस की तफ्तीश इस विंदु पर काम कर रही है कि बालिका को घर से किसी ने अगवा किया और उसे दूर ले जाकर मार डाला। हत्या की वजह भी पुलिस तलाश रही है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल से मिले साक्ष्यों का तार से तार मिलाकर जांच में जुटी है।
बालिका के शव का तीन चिकित्सकों के पैनल ने पोस्टमॉर्टम किया। पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों में जिला महिला अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मानसी तोमर, जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. डीबी सिंह और डॉ. गोपाल रजक शामिल थे। बालिका के साथ दुष्कर्म की संभावना को देखते हुए चिकित्सकों ने स्लाइड बनाकर सुरक्षित रखा है। जिसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।