फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl murdered and body thrown in bush

Sultanpur News: युवती की हत्या कर झाड़ी में फेंका शव

Sun, 22 Sep 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Girl murdered and body thrown in bush
गोसाईगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के पास एक युवती की हत्या कर हत्यारों ने शव को नहर की झाड़ी में ठिकाने लगा दिया है। शनिवार को उसका शव ग्रामीणों ने देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका के हाथ-पैर कपड़े से बंधे थे और चेहरे व हाथों में चोट के निशान पाए गए हैं। कहा जा रहा है कि हत्यारों ने पिटाई करने के बाद युवती की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है।
विज्ञापन



गोसाईगंज थाना क्षेत्र के वैदहा गांव के पास से गुजरी शारदा सहायक खंड-16 की नहर की पटरी के नजदीक शनिवार को दोपहर झाड़ी में एक युवती (22) का शव पड़ा देखा गया। शव देखते ही ग्रामीण सकते में आ गए। मृतका के हाथ-पैर कपड़े से बंधे और उसके चेहरे, हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के कई निशान थे। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी गोसाईगंज थाने की पुलिस को दी। युवती के शरीर पर चोटों के निशान पाए जाने से ग्रामीण उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन



जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव के आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस हत्यारों का पता नहीं लगा सकी है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष प्रेमचंद्र सिंह ने बताया कि शव को सुरक्षित रखवाया गया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है। उसकी शिनाख्त की कोशिश जारी है। साथ ही घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed