फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Girl arrives from Delhi to stop lover's marriage

Sultanpur News: प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए दिल्ली से पहुंची युवती

Tue, 25 Feb 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 25 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Girl arrives from Delhi to stop lover's marriage
सुल्तानपुर। प्रेमी की शादी रुकवाने के लिए दिल्ली से एक दलित युवती सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। उसने एएसपी से न्याय की गुहार लगाई। मामला बल्दीराय थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि थाना क्षेत्र के एक युवक ने दिल्ली में उसके साथ नजदीकियां बढ़ाईं। उसके बाद दोनों सहमति संबंध (लिव इन रिलेशन) में रहने लगे। युवती का आरोप है कि युवक ने कई बार उसका गर्भपात भी कराया। शादी का दबाव बनाने पर पिछले साल अगस्त में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। इसके बाद दोनों आरोपी के भाई के घर रहने लगे।
विज्ञापन


युवती ने बताया कि इस दौरान आरोपी के भाई व भाभी को उसके दलित होने का पता चला तो उसे प्रताड़ित करने लगे। पिछले दिनों आरोपी महाकुंभ स्नान के बहाने दिल्ली से सुल्तानपुर अपने घर चला आया। युवक ने दूसरी शादी की तैयारी शुरू कर दी। 25 फरवरी को आरोपी की बरात जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पहले बल्दीराय थानाध्यक्ष से बात की लेकिन सुनवाई न होने पर सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गई। यहां एएसपी से उसकी मुलाकात हुई। एएसपी ने उसे कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बल्दीराय धीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के परिवार के साथ ही जहांं उसकी शादी हो रही है, उन्हें बुलाया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed