फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   GIC principal charged with embezzlement of Rs 3.57 lakh

Sultanpur News: जीआईसी के प्रधानाचार्य पर लगा 3.57 लाख गबन का आरोप

Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Thu, 17 Jul 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
GIC principal charged with embezzlement of Rs 3.57 lakh
सुल्तानपुर। शैक्षिक भ्रमण के दौरान 678 के स्थान पर 1404 छात्र संख्या दिखाकर जीआईसी के प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार तिवारी पर 3.57 लाख रुपये का गबन का आरोप लगा है। दो सदस्यीय कमेटी ने जांच रिपोर्ट डीआईओएस को सौंप दी। जिसमें अनियमितता की बात सामने आई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य की ओर से दोबारा जांच कराने का अनुरोध किया गया है। कमेटी फिर से जांच कर दोबारा रिपोर्ट जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंप दी है।

शहर के राजकीय इंटर कालेज में 17 दिसंबर 2024 को 342 विद्यार्थी व 18 स्टाफ और 18 दिसंबर 2024 को 336 विद्यार्थी व 21 स्टाफ ने राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान जायस, अमेठी का शैक्षिक भ्रमण किया था। इस हिसाब से कुल 717 लोग भ्रमण में शामिल हुए। इसके लिए प्रति छात्र 500 रुपये खर्च करने बजट निर्धारित था। जिसमें वाहन मद में 250 और जलपान पर 250 रुपये था।
विज्ञापन

जनसुनवाई पोर्टल पर दूबेपुर के अमित ने अनियमितता की शिकायत की थी। तत्कालीन जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने एडीआईओएस जटाशंकर यादव व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर की टीम बनाकर जांच कराई तो 3,57,955 रुपये के वित्तीय अनियमितता की पुष्टि हुई। प्रधानाचार्य डॉ मनोज कुमार तिवारी का कहना हैकि जो आरोप हैं, वे सभी बेबुनियाद और मनगढ़ंत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी नहीं पढ़ी दूसरी जांच रिपोर्ट
जांच टीम ने दूसरी रिपोर्ट सौंप दी है, अभी जांच रिपोर्ट का अध्ययन नहीं किया है, पढ़ने के बाद नियम संगत कार्रवाई की जाएगी। सूर्य प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed