{"_id":"60ad389f8ebc3e6e8e2afcf9","slug":"generator-will-be-implanted-for-oxygen-plant-sultanpur-news-lko579562059","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन प्लांट के निर्बाध संचालन के लिए लगेगा जनरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन प्लांट के निर्बाध संचालन के लिए लगेगा जनरेटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर से सटे एल-टू हॉस्पिटल में स्थापित ऑक्सीजन प्लांट के निर्बाध संचालन के लिए जनरेटर लगाया जाएगा। डीएम ने मंगलवार को निरीक्षण के दौरान सीएमओ को जनरेटर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
डीएम रवीश गुप्ता ने मंगलवार को अमहट स्थित ट्रॉमा सेंटर में संचालित कोविड-19 एल-टू हॉस्पिटल का निरीक्षण किया। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि कोविड मरीजों के समुचित उपचार, साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन, मास्क के साथ-साथ खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाय।
उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट का भी जायजा लिया। प्लांट के निर्बाध संचालन के लिए डीएम ने सीएमओ को जनरेटर लगाने के लिए निर्देश दिया। इसके पहले डीएम व सीएमओ डॉ. डीके त्रिपाठी के साथ ट्रॉमा सेंटर स्थित कार्यालय में कोविड-19 संक्रमण से बचाव को लेकर बैठक की।
विज्ञापन
बैठक में डीएम ने जनपद में अब तक कोविड-19 के सुरक्षात्मक कार्यों की समीक्षा की। सीएमओ ने बताया कि जनपद में कोविड-19 संक्रमण का प्रसार अब कम हो रहा है। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला चिकित्सालय डॉ. गोपाल, डीपीएम संतोष यादव, डीएमसी यूनीसेफ महेंद्र कुशवाहा, डॉ. आदित्य दुबे, डॉ. लालजी व अन्य डॉक्टर मौजूद थे।