फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gave the message of environmental protection by running in the marathon competition

Sultanpur News: मैराथन प्रतियोगिता में दौड़ लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Mon, 08 Jun 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Mon, 08 Jun 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Gave the message of environmental protection by running in the marathon competition
 पर्यावरण पार्क से दौड़ लगाते धावक। स्रोत- आयोजक
सुल्तानपुर। विश्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता फैलाने के लिए रविवार को पर्यावरण पार्क में आयोजित मैराथन प्रतियोगिता में धावकों ने दौड़ लगाई। सुबह सात बजे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, डॉ. आरए वर्मा, मैराथन रनर डॉ. बीके शुक्ला, पल्लवी वर्मा व आयोजक डॉ. सुप्रीत वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मैराथन दौड़ में बच्चों, महिलाओं, युवाओं व दौड़ प्रेमियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजक मंडल के सदस्यों ने कहा कि दौड़ से शरीर स्वस्थ रहता है। लोगों को स्वास्थ्य के लिए प्रेरित किया गया। विभिन्न मार्गों पर होते हुए वापस प्रतियोगिता में शामिल लोग पर्यावरण पार्क पहुंचे। इसमें हिस्सा लेने वालों में प्रमुख रूप से डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. एसके गोयल, डॉ. सलिल श्रीवास्तव, डॉ. कुलदीप पांडेय, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, अलका सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन

मैराथन में 18 से 35 पुरुष वर्ग में विजेता
- सचिन कुमार, सचिन पाल, विपिन पाल को घोषित किया गया। 18 से 35 महिला वर्ग की विजेता में अनु पाल, शाहीन बानो को घोषित किया गया। 45 से 55 महिला वर्ग की विजेता में अल्का सिंह, सुशीला वर्मा, सुनीता सिंह शामिल रहीं। अन्य उम्र के लोगों को भी विजेता घोषित करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed