फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gateman's body found on railway track, suspected of murder

रेलवे ट्रैक पर मिला गेटमैन का शव, हत्या की आशंका

Wed, 12 Oct 2022 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 11:13 PM IST
विज्ञापन
Gateman's body found on railway track, suspected of murder
कूरेभार (सुल्तानपुर)। प्रयागराज-अयोध्या रेलखंड पर स्थित लोकेपुर सेइया के पास बुधवार की सुबह कूरेभार रेलवे स्टेशन के गेटमैन का शव पाया गया। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। इस बीच शव की शिनाख्त मृतक की मां ने की। मां ने ससुरालीजनों पर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के सरैया मझौवा गांव निवासी प्रदीप मिश्रा (32) पुत्र स्वर्गीय बेचू प्रसाद मिश्र कूरेभार रेलवे स्टेशन पर गेटमैन के पद पर तैनात था। प्रदीप अपनी पत्नी रीना और बेटी नैंसी (10) व पांच वर्षीय बेटे देवकी नंदन के साथ कूरेभार रेलवे स्टेशन के समीप बने रेलवे कॉलोनी में रहता था। मंगलवार को प्रदीप की छुट्टी थी। बुधवार को उसे डयूटी ज्वॉइन करना था।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह लोकेपुर सेइया रेलवे ट्रैक पर प्रदीप का शव पाया गया। उसका सिर कटा हुआ था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई। प्रदीप की मां शांति देवी ने प्रदीप के ससुरालीजनों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। एसओ लक्ष्मीकांत ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का सही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुरालीजनों ने बेटे को दी थी धमकी
रेलवे कर्मचारी प्रदीप मिश्र की धनपतगंज थाना क्षेत्र के धोबीभार की रहने वाली रीना के साथ शादी हुई थी। प्रदीप की मां ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उनके बेटे का रीना के मायके वालों से विवाद हुआ था। विवाद में ससुराल के लोगों ने उनके बेटे प्रदीप मिश्र को जान से मारने की धमकी दी थी। शांति ने दावा किया कि उनके बेटे की हत्या कहीं और करके शव को यहां लाकर रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed