{"_id":"633b26c6f2025051967257df","slug":"garbage-dump-project-in-62-village-18-cr-budget-alloted-sultanpur-news-lko651333178","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 करोड़ रुपये से बनाए जाएंगे कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। 18 करोड़ रुपये से ग्राम पंचायतों में कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे। पहले चरण में चयनित 62 ग्राम पंचायतों के लिए शासन ने धनराशि का आवंटन कर दिया है। आवंटन के साथ ही प्रोजेक्ट का निर्माण कराने का निर्देश दिया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत ग्राम पंचायतों में भी कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट लगाए जाएंगे। पंचायतों में सूखा व गीला कचरा निस्तारण के लिए अलग-अलग प्रोजेक्ट होंगे। इसमें आबादी के हिसाब से एक ग्राम पंचायत में एक से लेकर तीन चार प्रोजेक्ट स्थापित किए जाएंगे।
कूड़ा निस्तारण के लिए महीनों से चल रही कवायद के बाद शासन ने पहले चरण के लिए चयनित 62 ग्राम पंचायतों के लिए धनराशि जारी कर दी है। करीब 18 करोड़ रुपया स्वच्छ भारत मिशन से आवंटित किया गया है। धनराशि आवंटन के बाद शासन ने सूखा व गीला प्रोजेक्ट स्थापना का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
इसके पहले शासन की ओर से 13 ग्राम पंचायतों के लिए धनराशि आवंटित की गई थी। अब शेष 49 ग्राम पंचायतों के लिए धनराशि का आवंटन करते हुए निर्माण का निर्देश दिया गया है। धनराशि मिलने के बाद जिला पंचायतराज अधिकारी आरके भारती ने संबंधित ग्राम पंचायत के सचिवों व एडीओ पंचायतों को प्रोजेक्ट का निर्माण तत्काल शुरू कराने का निर्देश दिया है।
ग्राम पंचायतों को सबसे पहले कूड़ा एकत्र करने वाला घर बनाने का निर्देश दिया गया है। कूड़ा निस्तारण प्रोजेक्ट की स्थापना के लिए पहले चरण में जिले की पांच हजार से ऊपर की आबादी वाली 62 ग्राम पंचायतों का चयन किया गया है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत पांच हजार से ऊपर की आबादी वाली 62 ग्राम पंचायतों के लिए धनराशि का आवंटन शासन से किया गया है। ग्राम पंचायतों को सबसे पहले कूड़ा घर बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद संयंत्र की स्थापना की जाएगी।
- आरके भारती, जिला पंचायतराज अधिकारी।