फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ganga Dushhera on Dhopap Ghat from today

धोपाप घाट पर गंगा दशहरा मेला आज से

Mon, 13 Jun 2016 10:28 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Mon, 13 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dushhera on Dhopap Ghat from today
प्रशासनिक अमला जुटा - फोटो : अमर उजाला

गंगा दशहरा पर्व पर मंगलवार को धोपाप घाट के पास स्थित आदि गंगा गोमती में हजारों श्रद्घालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। प्रशासन की ओर से इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। मेले की तैयारियों को लेकर सोमवार सुबह से ही प्रशासनिक अमला डटा रहा। 

विज्ञापन



जिले का प्रमुख तीर्थस्थल धोपाप गोमती नदी के किनारे शाहगढ़ गांव के पास स्थित है। गंगा दशहरा के पर्व पर मंगलवार को यहां हजारों की संख्या में  श्रद्धालुओं की भीड़ स्नान, ध्यान व पूजन करने के लिए उमड़ेगी। प्रशासन की ओर से सोमवार को देर शाम तक धोपाप में तैयारियां पूरी करने का दावा किया जा रहा है। तहसील प्रशासन का पूरा अमला सुबह से ही धोपाप में डटा रहा।  विद्युत आपूर्ति के लिए एक जेनरेटर लगा दिया गया है।
विज्ञापन


राम जानकी मंदिर के पास से मेले के लिए दो रास्ते बनाए गए हैं। सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट का इंतजाम किया जा रहा है। घाट के आसपास सफाई करा दी गई है। मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को पेयजल की असुविधा न हो, इसके लिए पानी की टंकी में टोटी लगा दी गई। गंगा दशहरा की तैयारी को लेकर सोमवार को दिन भर नायब तहसीलदार विकासधर दुबे समेत कई ब्लॉक स्तरीय अधिकारी व कर्मचारी डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेलार्थियों को नहीं होगी दिक्कत
लंभुआ। एसडीएम दिनेश कुमार गुप्त ने बताया की विद्युत आपूर्ति के लिए जेनरेटर लगा दिया गया है। इसके अलावा सोलर लाइट व स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जा रही है। सफाई कर्मियों की टीम लगाकर धोपाप घाट के आसपास सफाई करा दी गई है। धोपाप में आने वाले मेलार्थियों को कोई असुविधा नहीं होगी। सारे इंतजाम पूरे करा दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed