फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Ganga Dusherra Mela started

धोपाप घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Tue, 14 Jun 2016 10:36 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Tue, 14 Jun 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Ganga Dusherra Mela started
गोमती में स्नान कर किया गोदान - फोटो : अमर उजाला

गंगा दशहरा के अवसर पर मंगलवार को धोपाप घाट पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। आदि गंगा गोमती में हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। भोर से ही श्रद्धालुओं का आदि गंगा गोमती में स्नान के बाद अन्नदान व पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक चला।

विज्ञापन


स्नान के बाद धोपाप धाम के ऐतिहासिक श्रीराम-जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और परिवार में खुशहाली की कामना की। तकरीबन तीन किलोमीटर परिक्षेत्र में लगाई गई दुकानों से महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। 
विज्ञापन


जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में शुमार धोपाप में मंगलवार को गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा। लंभुआ, चांदा, दियरा व कादीपुर के रास्ते हजारों की संख्या में श्रद्धालु धोपाप पहुंचे। यहां घाट पर आदि गंगा गोमती नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। मंगलवार को भोर से ही शुरू हुआ स्नान पर्व पूरे दिन चलता रहा। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने टीले पर स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदि गंगा गोमती नदी का पूजन करने के लिए भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा। आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के जिलों से भी श्रद्धालु स्नान के लिए धोपाप घाट पहुंचे। श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन के साथ ही अन्नदान की परंपरा भी निभाई। गोमती तट पर मौजूद पंडों से श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद गोदान भी कराया। करीब तीन किलोमीटर मेला क्षेत्र में विभिन्न तरह की दुकानों से महिलाओं व बच्चों ने जमकर खरीदारी की। मेले में खिलौने, प्रसाद, श्रृंगार के साथ ही खाने-पीने के सामानों की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed