{"_id":"647f77f34d2f16bbef0ce824","slug":"ganga-death-student-prayagraj-sultanpur-news-c-13-1-275356-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तीसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में डूबा छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तीसरे दिन भी नहीं मिला गंगा में डूबा छात्र
Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 06 Jun 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
अखंडनगर(सुल्तानपुर)। प्रयागराज में रविवार को गंगा नदी में नहाने गए स्थानीय दो छात्र पानी का बहाव तेज होने से डूब गए थे। दूसरे दिन सोमवार शाम एक छात्र का शव गोताखोरों ने निकाला था। तीसरे दिन मंगलवार को भी गोताखोरों की टीम दूसरे छात्र की तलाश में जुटी रही।
अखंडनगर थाना क्षेत्र के पाराबासूपुर गांव निवासी उत्कर्ष (22) व बेहराभारी गांव निवासी अभिषेक (21) प्रयागराज के दारागंज मोहल्ले में पढ़ाई के लिए कमरा किराए पर लेकर रह रहे थे। दोनों रविवार को छुट्टी के दिन प्रयागराज संगम स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी बीच तेज बहाव की वजह से दोनों नदी में डूब गए थे। अभिषेक का शव सोमवार दोपहर मिल गया था जबकि उत्कर्ष का पता नहीं चल सका।
तीसरे दिन मंगलवार को भी उत्कर्ष की तलाश गोताखोर दिनभर करते रहे। वहीं अभिषेक का शव सोमवार देर रात घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मंगलवार सुबह पैतृक गांव रानीगंज में मृतक अभिषेक का अंतिम संस्कार किया गया। उत्कर्ष के घर पर दिनभर रिश्तेदारों की भीड़ लगी रही।