{"_id":"57dc29414f1c1bf504d4871d","slug":"ganesh-visarjan","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती में विसर्जित हुईं गणेश प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती में विसर्जित हुईं गणेश प्रतिमाएं
Amarujala Bureau
Updated Fri, 16 Sep 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
गणपति पूजा अर्चना
- फोटो : अमर उजाला
‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के उद्घोष के साथ शुक्रवार को आदि गंगा गोमती में गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन कर दिया गया। विसर्जन से पूर्व शहर के विभिन्न मार्गों पर विघ्न विनाशक गणेश भगवान की शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विसर्जन जुलूस में शामिल महिला व पुरुष श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते रहे। शुक्रवार को देर रात गणपति पंडालों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन कर दिया गया। शोभायात्रा के दौरान कलाकारों ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन
केंद्रीय दुर्गा माता पूजा समिति के संरक्षक राधेरमण मिश्र वैद्य ने बताया कि शहर में 40 गणपति भगवान की प्रतिमाएं स्थापित की गई थी। गणेश प्रतिमाओं की शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही।
विज्ञापन