फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Gabhadia Bridge opened for two wheel vehicles

दो पहिया वाहनों के लिए खोला गया शहर का फ्लाई ओवर

Wed, 11 Mar 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
Gabhadia Bridge opened for two wheel vehicles
सुल्तानपुर। शहर का गभड़िया फ्लाई ओवर 17 वें दिन दो पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। मरम्मत के बाद दो पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि अभी हल्के चार पहिया वाहनों को चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि होली की दो दिन छुट्टी की वजह से शहर व पयागीपुर चौराहे पर जाम की समस्या खास नहीं रही।
विज्ञापन

22 फरवरी से आठ मार्च तक मरम्मत कार्य के लिए शहर का गभड़िया फ्लाई ओवर बंद कर दिया गया था। मरम्मत कार्य आठ मार्च को पूरा होने के बाद बुधवार की सुबह से इंजीनियरों ने फ्लाई ओवर दो पहिया वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया।
विज्ञापन

फ्लाई ओवर से दो पहिया वाहनों की आवाजाही सुबह से शुरू होते ही गभड़िया रेलवे क्रॉसिंग पर जाम की समस्या तकरीबन खत्म हो गई। फ्लाई ओवर पर आवाजाही के लिए हल्के चार पहिया वाहनों को अभी चार दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 मार्च से हल्के चार पहिया वाहनों का आवागमन फ्लाई ओवर से शुरू हो सकेगा। चार पहिया वाहनों का संचालन अभी फ्लाई ओवर से शुरू नहीं होने से पयागीपुर चौराहे पर चार दिनों तक वाहनों की वजह से जाम की आशंका बनी है।
हालांकि होली की दो दिन की छुट्टी की वजह से बुधवार को वाहनों का खास दबाव नहीं रहा। इसकी वजह से पयागीपुर चौराहे पर भी जाम की समस्या नहीं रही। बृहस्पतिवार से पयागीपुर चौराहे पर फिर वाहनों की भीड़ बढ़ने के आसार हैं।
गभड़िया फ्लाई ओवर पर वाहनों का संचालन अप्रैल की शुरुआत से सामान्य हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी ने 11 मार्च से दो पहिया वाहनों का संचालन शुरू करवा दिया। 14 से हल्के चार पहिया वाहनों का संचालन शुरू हो सकेगा।

अवर अभियंता के मुताबिक अप्रैल से फ्लाई ओवर भारी वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। भारी वाहनों का संचालन शुरू होने के बाद ही यातायात सामान्य हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed