{"_id":"657f3d26ebbe2c9e970c242c","slug":"funeral-of-murderers-uncle-performed-after-huge-uproar-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-6927-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: भारी हंगामे के बाद हत्यारोपी के चाचा का हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: भारी हंगामे के बाद हत्यारोपी के चाचा का हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 17 Dec 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
कादीपुर दोस्तपुर मार्ग पर रविवार को सड़क जाम कर प्रदर्शन करतीं महिलाएं। -संवाद
कादीपुर (सुल्तानपुर)। बेलवाई गांव में शादी के दौरान हुए बवाल में युवक की चाकू से हत्या करने के आरोपी के चाचा की मौत के मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। परिजन पुलिस की पिटाई से मौत का आरोप लगा रहे थे लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सारे आरोप खारिज हो गए। इसके बावजूद परिजनों ने कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग जामकर हंगामा किया और तीन मांगें स्वीकार करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार किया।
अखंडनगर थाने के बेलवाई माधवपुर गांव में शुक्रवार रात एक वैवाहिक समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद हत्यारोपी चंदन निवासी दामोदरपुर कोतवाली कादीपुर के पिता राम भुआल, उसके चाचा रामजी (45) व फूफा मेवालाल निवासी नारामधईपुर थाना दोस्तपुर को पुलिस ने शनिवार को अखंडनगर थाने पर बुलाया था।
इस बीच रामजी की सीएचसी पहुंचते-पहुंचते मौत हो गई थी। इस मामले में शनिवार को मेवालाल व रामभुआल ने आरोप लगाया था कि राहुलनगर चौकी में पुलिस की पिटाई से रामजी की तबीयत खराब हुई थी जिसकी बाद में अस्पताल ले जाते ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया तो उसमें हत्या की वजह हार्ट अटैक निकली और शरीर पर कहीं भी चोट के निशान भी नहीं मिले। इससे पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली लेकिन रविवार सुबह करीब नौ बजे रामजी का शव जब दामोदरपुर गांव पहुंचा तो परिजनों व ग्रामीणों ने कादीपुर-दोस्तपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन अंतिम संस्कार न करने पर अड़े थे।
क्षेत्राधिकारी कादीपुर शिवम मिश्र व तहसीलदार कादीपुर मयंक मिश्र के समझाने पर भी जब वे नहीं माने तो सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय दोपहर करीब ढाई बजे मृतक के घर पहुंचे। वहां परिजनों ने अपनी तीन मांगें रखीं जिसे नियमानुसार पूरा कराने का आश्वासन दिया गया।
समझौता पत्र पर सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, निषाद पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश निषाद व मृतक के भाई राम भुवाल सहित अन्य परिजनों के हस्ताक्षर कराकर तहसीलदार व क्षेत्राधिकारी को दिया गया, तब परिजनों ने दोपहर बाद अंतिम संस्कार किया।
परिजनों ने उठाईं ये तीन मांगें
- बेलवाई गांव में हुई हत्या की निष्पक्ष जांच हो
- मृतक रामजी के परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाए
- मृतक के परिवार के भरण-पोषण के लिए भूमि का पट्टा दिया जाए
ठंड का मौसम है, शायद इसी वजह से रामजी को हार्ट अटैक आ गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि उसके साथ किसी तरह की मारपीट भी नहीं की गई थी। परिजनों की मांगें सुनकर उन्हें आश्वस्त किया गया है। बेलवाई में हुई हत्या की निष्पक्ष जांच की जाएगी।
- शिवम मिश्रा, सीओ, कादीपुर
रंग लाई एसपी की रणनीति
जिस तरह शुरुआत में रामजी की मौत के बाद पुलिस कस्टडी में पिटाई का आरोप सामने आया था, उससे यह मामला काफी गरमा गया था। किंतु पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने सभी अफसरों को संतुलित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने खुद पूरे मामले की निगरानी की और सबसे पहले निष्पक्ष तरीके से पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद सारे आरोप खुद ही खारिज हो गए। अंतत: हाईप्रोफाइल बनते जा रहे इस केस में शव का दाह संस्कार हो जाने के बाद मामले का आसान ढंग से पटाक्षेप हो गया।