फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Funeral of Aman's dead body drowned in Sangam

Sultanpur News: संगम में डूबे अमन के शव का अंतिम संस्कार

Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 23 Apr 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Funeral of Aman's dead body drowned in Sangam
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। प्रयागराज संगम में स्नान के दौरान पानी में डूबे अमन के शव का शनिवार की रात गमगीन माहौल में परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं दूसरे छात्र संदीप का कोई सुराग नहीं लग सका है। दोनों परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन




जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के विरैता पाल्हीपुर निवासी संदीप गुप्ता (19) व चोरमा निवासी अमन वर्मा (19) प्रयागराज में रहकर बीए की पढ़ाई के साथ ही कोचिंग करते थे। शुक्रवार शाम करीब पांच बजे दोनों दोस्तों के साथ संगम गए हुए थे। बताया जा रहा है कि संदीप दोस्तों के साथ नदी में नहाने उतरा था। इसी बीच वह पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
विज्ञापन




संदीप को डूबता देख अमन उसे बचाने गया लेकिन गहराई अधिक होने के चलते संदीप और अमन दोनों डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्रों को बचाने का प्रयास किया लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। दोस्तों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार को छात्रों की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम को नदी में उतारा। शाम करीब सवा चार बजे अमन का शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर मिल गया था जबकि संदीप की तलाश अब भी जारी है। शनिवार की रात परिजनों ने अमन का शव गांव लाकर अंतिम संस्कार कर दिया।







विरैता पाल्हीपुर निवासी छोटेलाल की विरैता चौराहे पर ऑयल मिल है। परिवार में पत्नी शारदा के साथ ही तीन पुत्रों में संदीप मझला था। बड़ा बेटा दिलीप और छोटा बेटा सतीश हैं। परिवार के लोग प्रयागराज गए हैं। परिजनों को उम्मीद है कि ईश्वर उनके बेटे को जरूर बचा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed