फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Funeral between Gum and Gusse, two accused arrested

Sultanpur News: गम व गुस्से के बीच अंतिम संस्कार, दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 11 Jun 2025 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 11 Jun 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Funeral between Gum and Gusse, two accused arrested
अखंडगनर के मरूई कृष्णदासपुर गांव में मृतक अ​धिवक्ता के घर बिलखते परिजन।
अखंडनगर (सुल्तानपुर)। गम, गुस्सा व पुलिस की ज्यादती के खिलाफ आक्रोश के बीच मंगलवार सुबह गांव में ही मृतक अधिवक्ता महेंद्र मौर्या का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अजय मौर्य ने पिता को मुखाग्नि दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो को गिरफ्तार किया है। एएसपी अखंड प्रताप सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि जमीनी विवाद में हत्या हुई। 
विज्ञापन


रविवार रात अधिवक्ता महेंद्र मौर्य की खेत में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के पीछे जमीनी विवाद का मामला सामने आया। भाई सीताराम मौर्य की तहरीर पर गांव के राजाराम पाल व चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। मंगलवार शाम घर पहुंचे पूर्व मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीड़ित परिवार को दिलासा दिलाया। कहा कि पुलिस ने परिवार के साथ काफी ज्यादती की है।
विज्ञापन


इधर, सोमवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से परिवार की सुरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस, 50 लाख का मुआवजा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग कर पत्र एसडीएम कादीपुर उत्तम कुमार तिवारी व सीओ विनय गौतम को सौंपा। कहा कि जब तक मांगें नहीं मानी जातीं, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात तक मान मनौवल चलता रहा। एसडीएम और पूर्व विधायक भगेलूराम समेत अन्य के समझाने और मांगों को शासन में भेजने की बात पर परिजन माने और सुबह अंतिम संस्कार को राजी हुए। पूर्व विधायक भगेलू राम और अन्य क्षेत्रीय नेता अंतिम संस्कार में शामिल हुए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, गोली दाहिनी कनपटी से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed