{"_id":"6a5d18352bb207d46c053a93","slug":"funds-sent-for-uniforms-and-learning-materials-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-160877-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: यूनिफॉर्म व पठन-पाठन सामग्री की भेजी धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: यूनिफॉर्म व पठन-पाठन सामग्री की भेजी धनराशि
Mon, 20 Jul 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। यूनिफॉर्म और पठन-पाठन सामग्री के लिए भेजी गई धनराशि का सदुपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों के साथ बैठकें करनी होंगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेंद्र गुप्ता ने बताया कि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से यह धनराशि छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के खातों में भेज दी गई है। इन बैठकों में अभिभावकों को यूनीफॉर्म, स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा और स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रेरित किया जाएगा। निशुल्क यूनिफॉर्म के लिए अभिभावकों को पूरी बांह की शर्ट और फुल पैंट खरीदने को प्रोत्साहित किया जाएगा।
स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और जनप्रतिनिधियों का सहयोग भी लिया जाएगा। धनराशि के शत-प्रतिशत उपयोग के बाद छात्र-छात्राओं की तस्वीरें अपलोड करना अनिवार्य होगा। यह तस्वीरें प्रेरणा डीबीटी मोबाइल ऐप के माध्यम से प्रधानाध्यापक या अध्यापकों द्वारा अपलोड की जाएंगी। तस्वीरों में छात्र-छात्राएं पूर्ण यूनीफॉर्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग और स्वेटर आदि से सुसज्जित होने चाहिए।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे सभी प्रधानाध्यापकों से इन निर्देशों का अनुपालन कराएं। बैठकों में अभिभावकों को डीबीटी से मिली धनराशि का उपयोग निर्धारित सामग्री खरीदने में ही करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।