{"_id":"5808f9ab4f1c1b722b703135","slug":"full-day-jam-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर जाम से रेंगता रहा शहर का ट्रैफिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर जाम से रेंगता रहा शहर का ट्रैफिक
Amarujala Bureau
Updated Thu, 20 Oct 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
स्कूली बच्चों को परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
सुल्तानपुर। कुड़वार नाका फ्लाईओवर निर्माण के लिए रेलवे क्रॉसिंग का मुख्य मार्ग बंद होने से बृहस्पतिवार को पैदल, दोपहिया व चार पहिया से अवागमन करने वाले लोग भारी मुश्किलों से गुजरे। उपयुक्त वैकल्पिक मार्ग नहीं होने के कारण लोग गली-कूचों में भटकते रहे। सबसे ज्यादा समस्या स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को हुई। मुख्य मार्ग बंद होने से रोजाना इससे गुजरने वाली करीब दो लाख आबादी के समक्ष आवागमन का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
कुड़वार नाका फ्लाईओवर के निर्माण ने अब मुख्य मार्ग से रोजाना गुजरने वाले लोगों की आवागमन की समस्या बढ़ा दी है। क्रॉसिंग से जुड़े तीनों रास्तों पर सेतु निगम की ओर से गड्ढे खोद दिए गए हैं। बुधवार को बगैर किसी सूचना के तीनों रास्तों को बंद कर दिया गया था। विभाग की तरफ से रास्ता बंद होने का बोर्ड भी लगा दिया गया है। बृहस्पतिवार को इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को आवागमन के लिए दूसरे रास्तों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे विभाग की ओर से पैदल व दोपहिया वाहनों के आवागमन की जो वैकल्पिक व्यवस्था दी गई है, वह भी लोगों की मुसीबतें कम नहीं कर पा रही है। रेलवे ने कुड़वार नाका क्रॉसिंग के निकट से बायें रास्ते से पल्टू का पुरवा होते हुए लखनऊ नाका क्रॉसिंग के जरिए शहर में प्रवेश के लिए वैकल्पिक मार्ग का दावा किया है। यह मार्ग कहीं-कहीं तीन से चार फिट तक सकरा है।
विज्ञापन