{"_id":"5d6d4c0b8ebc3e93d76c3412","slug":"fruit-seller-dies-after-falling-from-tree-sultanpur-news-lko4794917106","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से गिरकर फल विक्रेता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से गिरकर फल विक्रेता की मौत
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पेड़ पर चढ़कर पत्तियां तोड़ रहा एक फल विक्रेता जमीन पर गिर पड़ा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। देर रात इलाज के दौरान उसकी ट्रॉमा सेंटर लखनऊ में मौत हो गई।
कस्बा कुड़वार निवासी लियाकत (40) फल बेचता था। रविवार की शाम लियाकत ठेले पर फल बेचकर घर लौट रहा था। रास्ते में पूरे शिवदयाल गजेहड़ी के पास बकरियों के लिए कटहल की पत्तियां तोड़ने के लिए वह पेड़ पर चढ़ गया।
अचानक हाथ से पेड़ की डाल छूट जाने से वह नीचे जमीन पर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोटें आने से बेहोश हो गया। राहगीरों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने लियाकत को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। परिवारीजन उसे लेकर लखनऊ पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।