फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Frightened opposition resorted to politics of anarchy: Dilip Patel

घबराया विपक्ष अराजकता की राजनीति पर उतरा: दिलीप पटेल

Sat, 20 Sep 2025 12:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 20 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Frightened opposition resorted to politics of anarchy: Dilip Patel
भाजपा कार्यालय के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल लोग। स्रोत- संगठन
सुल्तानपुर। भाजपा काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि मजबूती के साथ आगे बढ़ते भारत को देख विपक्षी घबरा गए हैं। अब विपक्ष घुसपैठियों के साथ अराजकता की राजनीति पर उतर आया है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को पयागीपुर स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा की ओर से प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आज भारत दुनिया में सशक्त और गौरवशाली राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। 2014 के बाद बुनियादी सुविधाएं, शिक्षा, रक्षा, स्वास्थ्य व हर क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया है। मेक इन इंडिया से भारत मजबूत हो रहा है। स्वदेशी व आत्मनिर्भर के मूलमंत्र से विकसित भारत का सपना साकार होगा।
विज्ञापन

उन्होंने जनधन, आवास, आयुष्मान भारत, मुफ्त अनाज व अन्य योजनाओं को गिनाया। उन्होंने प्रबुद्ध वर्ग को समाज का गौरव व नायक बताया। डॉ. सुधाकर सिंह ने कहा पीएम के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है। प्रोफेसर आरके पांडेय ने भी पीएम की सराहना की। मीडिया प्रमुख विजय रघुवंशी ने बताया कि प्रबुद्ध सम्मेलन में पीएम के जीवन पर आधारित 20 मिनट की डाक्यूमेंट्री दिखाई गई। इस मौके पर डॉ. प्रीति प्रकाश, डॉ. अनुराग पांडेय, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा, चंदन नारायण सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed