{"_id":"60d618708ebc3e2ed466c3ab","slug":"fraud-in-the-name-of-online-classes-sultanpur-news-lko584140359","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ऑनलाइन क्लासेज के नाम पर एक छात्र से 12,780 रुपये की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। छात्र के पिता ने पूरे मामले की शिकायत एसपी से की है।
मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर मोहल्ले से जुड़ा है। अभिभावक सुभाष सिंह के अनुसार उनका बेटा अभिनव सिंह कॉन्वेंट स्कूल में हाई स्कूल का छात्र है।
अभिनव के मोबाइल नंबर पर एक कोचिंग सेंटर से ऑनलाइन क्लास ज्वॉइन करने के लिए फोन आया था, जिसके बाद कंपनी के कर्मी ने 11 अप्रैल को उनके हस्ताक्षर कराकर आधार, पैन, बैंक पासबुक की फोटो प्रति हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
उन अभिलेखों के आधार पर उसने सुभाष सिंह के नाम पर 12 हजार सात सौ अस्सी रुपये का लोन करा लिया। उसके बाद उसने 2556 रुपये की एक माह की फीस चेक के माध्यम से लेकर ट्रायल की बात कही थी।
चेक की धनराशि भुगतान हो जाने के बाद भी जब दिए गए लिंक पर क्लास नहीं चली तो उन्होंने इसकी पूछताछ सेंटर के कर्मी से की। तब उसने उनका नंबर ब्लॉक कर दिया। उसके बाद आशंकित अभिभावक सुभाष सिंह ने अपने बैंक खाते को ब्लॉक करा दिया। सुभाष सिंह ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्याय की मांग की है।