फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four-year-old boy dies in road accident, mother injured

Sultanpur News: सड़क हादसे में चार साल के मासूम की मौत, मां घायल

Wed, 01 Oct 2025 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Four-year-old boy dies in road accident, mother injured
सुल्तानपुर। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर केएनआई कस्बे के पास बुधवार सुुबह शहर आ रहे ई रिक्शा में पीछे से एक बेकाबू मैजिक टकरा गई। दुर्घटना में ई रिक्शा पर सवार चार साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया गया।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के वलीपुर निवासी रोहित निषाद की पत्नी कुमकुम निषाद के मुताबिक वह बुधवार सुुबह करीब सात बजे टेंढ़ुई से ई रिक्शा से शहर की ओर आ रही थीं। उनके साथ उनका पुत्र विनायक (04) भी ई रिक्शा पर बैठा था। आरोप है कि केएनआई कस्बा के महाराणा प्रताप गेट के सामने अचानक पीछे से तेज रफ्तार से मैजिक ने ई रिक्शा में टक्कर मार दी। दुर्घटना में कुमकुम व उनका पुत्र विनायक गंभीर रूप से घायल हो गए। विनायक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मैजिक चालक वाहन सहित घटनास्थल से भाग निकला। केएनआई चौकी इंचार्ज प्रदीप यादव ने बताया कि दुर्घटना में ई रिक्शा पर सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। क्षतिग्रस्त ई रिक्शा को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता कुमकुम निषाद की तहरीर पर मैजिक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वाहन चालक की तलाश की जा रही है। वहीं, विनायक की मौत से परिवार में चीख-पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed