{"_id":"60158d8f8ebc3e32f455db8c","slug":"four-trains-including-begumpura-express-will-run-through-diverted-route-sultanpur-news-lko562358199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बदले रूट से रवाना होंगी बेगमपुरा समेत चार ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बदले रूट से रवाना होंगी बेगमपुरा समेत चार ट्रेनें
विज्ञापन
सुल्तानपुर। उतरेटिया-सुल्तानपुर रेलखंड पर रविवार को रेलवे की ओर से साढ़े छह घंटे का मेगा ब्लॉक लिया गया है। मेगा ब्लॉक की वजह से सुल्तानपुर से होकर जाने वाली बेगमपुरा, उपासना, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस समेत चार ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है।
बेगमपुरा व उपासना एक्सप्रेस लखनऊ से प्रतापगढ़ के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना की जाएंगी जबकि कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस व हावड़ा-अमृतसर अप पार्सल एक्सप्रेस का संचालन फैजाबाद-जफराबाद वाया वाराणसी से किया जाएगा।
लखनऊ-वाराणसी रेल खंड के अंतर्गत उतरेटिया-सुल्तानपुर रेल रूट पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण कार्य चल रहा है। इस कार्य को लेकर लखनऊ-वाराणसी रेल रूट पर उतरेटिया-सुल्तानपुर के बीच रेलवे की ओर से रविवार की सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर ढाई बजे तक मेगा ब्लॉक लिया जाएगा।
विज्ञापन
साढ़े छह घंटे मेगा ब्लॉक के दौरान लखनऊ-सुल्तानपुर रेलपथ के बीच रेलवे लाइन के ऊपर ब्रिज के निर्माण के लिए गार्डर डाले जाएंगे। इसको लेकर ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है। जम्मूतवी से वाराणसी को जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस व देहरादून से हावड़ा के बीच चलने वाली उपासना डाउन स्पेशल ट्रेन को रविवार को लखनऊ-सुल्तानपुर वाया वाराणसी के स्थान पर लखनऊ-प्रतापगढ़ वाया वाराणसी के रास्ते से गुजारा जाएगा।
वहीं, कोटा-पटना डाउन एक्सप्रेस को लखनऊ से फैजाबाद वाया जफराबाद के रास्ते वाराणसी के लिए रवाना किया जाएगा। हावड़ा से अमृतसर को जाने वाली हावड़ा-अमृतसर पार्सल अप एक्सप्रेस को वाराणसी से जफराबाद वाया फैजाबाद के रास्ते से लखनऊ रवाना किया जाएगा। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि रेल पथ पर होने वाले कार्यों को लेकर रविवार को उतरेटिया-सुल्तानपुर रेल पथ पर मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इसे लेकर ट्रेनों का रूट डायवर्जन किया गया है।