{"_id":"58cabeb54f1c1b6a3732c746","slug":"four-thousand-left-board-exams","type":"story","status":"publish","title_hn":"4002 बच्चों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4002 बच्चों ने छोड़ी यूपी बोर्ड परीक्षा
Amarujala Bureau
Updated Thu, 16 Mar 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन बृहस्पतिवार को पहली पाली में 4002 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। पहले दिन किसी भी नकलची के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। कई केंद्रों पर बिजली के अभाव में परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय में पंजीकृत 47,938 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 43,937 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 4001 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा में नामांकित 101 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। पहले दिन की परीक्षा में कई परीक्षा केंद्रों पर अव्यवस्थाएं हावी रहीं। कहीं ड्यूटी पर लगे कक्ष निरीक्षक समय से नहीं पहुंचे तो कहीं परीक्षार्थियों को अंधेरे में परीक्षा देनी पड़ी।
विज्ञापन
सलीम हायर सेकेंडरी स्कूल खैराबाद में ड्यूटी पर लगे कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। इसकी सूचना केंद्राध्यक्ष ने कंट्रोल रूम को उपलब्ध कराई। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट हिंदी प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें 34,323 परीक्षार्थी नामांकित थे।
विज्ञापन
बालिकाओं का केंद्र बदला
पांच स्कूलों में करीब 25 छात्राओं का पुरुष वर्ग में विवरण अंकित होने से उनका केंद्र अन्यत्र स्कूलों में हो गया था। मामला प्रकाश में आने पर बालिकाओं को उनके मूल विद्यालय पर स्वकेंद्र प्रणाली के तहत परीक्षा दिलाई गई। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि जिस केंद्र पर बालिकाओं का सेंटर त्रुटिवश निर्धारित किया गया था, वहां से प्रश्नपत्र मंगा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र बदलने की सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद को दी जाएगी ताकि डाटा फीडिंग में कोई असुविधा न हो।