फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four member team will investigate the allegations of female staff

Sultanpur News: चार सदस्यीय टीम करेगी महिला स्टाफ के आरोपों की जांच

Sat, 01 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 01 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Four member team will investigate the allegations of female staff
सुल्तानपुर। लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के तत्कालीन अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार पर महिला स्टाफ के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपों की जांच चार सदस्यीय टीम करेगी। टीम वायरल ऑडियो की भी जांच करेगी, जिसमें अधीक्षक महिला से अश्लील बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिला ने इससे पहले भी शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई, जब बृहस्पतिवार को डॉ. अनिल का महिला से बातचीत करने का 22 मिनट का अश्लील ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो सीएमओ ने जांच के आदेश दिए। महिला के मुताबिक, चार अक्तूबर के पहले ही सीएमओ डॉ. भारत भूषण को शिकायती पत्र दिया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद चार अक्तूबर को सीएम पोर्टल पर आईजीआरएस के जरिये शिकायत दर्ज कराई। बिना जांच के निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भारत भूषण ने बताया कि मामले की जांच एसीएमओ की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम काे दिया गया है, टीम ने जांच भी शुरू कर दिया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जल्द ही मामले की सही हकीकत सामने आएगी और दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed