फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Four killed in storm's fury

आंधी-पानी के कहर में चार की मौत

Fri, 27 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी Updated Fri, 27 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Four killed in storm's fury
गौरीगंज के मान सिंह का पुरवा गांव में दीवार गिरने से मौत के बाद रोते-बिलखते परिवारीजन। - फोटो : अमर उजाला
जिले में शुक्रवार सुबह करीब आधा घंटा तक चली तेज आंधी और उसके बाद बरसात ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान दीवार व छप्पर गिरने से एक किशोरी समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि, छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे आई तेज आंधी व पानी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। स्थानीय थाने के पूरे मान सिंह मजरे हरखपुर में राजेश चौरसिया की 12 वर्षीय पुत्री किरन व नौ वर्षीय पुत्र करन आंधी पानी के बीच दीवार गिरने से उसके मलबे में दब गए। जब तक दोनों को मलबे से निकाला जाता किरन की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


शहर से सटे माधवपुर गांव में 65  वर्षीय राम खेलावन यादव व उसका भाई शंकर यादव दीवार गिरने से उसके मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने जब तक मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला रामखेलावन की मौत हो चुकी थी। करन व शंकर का संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय थाने के ही नरौली गांव में छप्पर में दबकर रामसुमेर की 48 वर्षीय पत्नी निर्मला व पूरे बाबू मजरे जगदीशपुर में पेड़ गिरने से टूटे छज्जे की चपेट में आने से रामबोध मौर्य की 50 वर्षीय पत्नी दुलारी की मौत हो गई। वहीं माधवपुर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग देशराज, इसी गांव की 45 वर्षीय राजकुमारी पेड़ की डाल गिरने से घायल हो गईं।

पूरे ऊधव पंडरी की 40 वर्षीय वृंदावती भी पेड़ गिरने से जख्मी हो गईं। लालूपुर के 62 वर्षीय जगदेव छज्जा गिरने से घायल हो गए। सभी घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। एसओ अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।


एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव ने बताया कि सभी मृतकों के परिवारीजनों को दैवीय आपदा राहत कोष से चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। दीवार व छप्पर के मलबे में दबकर अलग-अलग गांवों में हुई मौतों के तत्काल बाद स्थानीय विधायक राकेश प्रताप सिंह उनके घर पहुंचे। विधायक ने न सिर्फ पीड़ित परिवारीजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया बल्कि सभी के शव को अपने वाहन से थाने भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed